सांसद धर्मेंद्र यादव की पहल रंग लाई, आजमगढ़ में CSD कैंटीन को मिली मंजूरी!
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयासों से जनपद आजमगढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी (CSD) कैंटीन खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मांग काफी समय से लंबित थी। पूर्व में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा सांसद धर्मेंद्र यादव को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। सांसद ने इस जनहित से जुड़ी मांग को गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के पूर्व सैनिकों की समस्या को उनके समक्ष रखा।
रक्षा मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद अब आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को सीएसडी कैंटीन की सुविधा जनपद में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों का सामान रियायती दरों पर प्राप्त करने में बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है और इसे आजमगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
0 टिप्पणियाँ