दिसंबर 2025 में UPI के जरिए 21 अरब 63 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्शाता है। अब UPI पर क्रेडिट लाइन से सीधे पेमेंट की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे डिजिटल भुगतान और ज्यादा आसान होगा।
टेक : देश में डिजिटल पेमेंट का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पान की दुकान से लेकर बड़े व्यावसायिक लेनदेन तक अब लोग यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में UPI के जरिए रिकॉर्ड 21 अरब 63 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन हुआ, जो सालाना आधार पर करीब 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह आंकड़ा देश में डिजिटल भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता और भरोसे को साफ दिखाता है। इसी बीच UPI को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अब UPI प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट लाइन के जरिए पेमेंट को और आसान बनाने की तैयारी है। इस सुविधा के तहत यूजर्स बैंक द्वारा दी गई प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन से सीधे UPI पेमेंट कर सकेंगे, जिससे उन्हें बार-बार लोन या कार्ड का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस कदम से छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इससे कैशलेस इकोनॉमी को और मजबूती मिलेगी और डिजिटल लेनदेन का दायरा तेजी से बढ़ेगा। आने वाले समय में यह सुविधा UPI को और ज्यादा पावरफुल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
0 टिप्पणियाँ