भारतीय प्रतिभा और नवाचार की दिखी झलक,वैश्विक समाधान गढ़ने की दिशा में बड़ा कदम।
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर देशभर से आए नवोन्मेषक, शोधकर्ता, स्टार्टअप संस्थापक और तकनीक प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। एक्सपो का माहौल अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार से सराबोर नजर आया।
एक्सपो के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की ताकत स्पष्ट रूप से दिखाई दी। हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि, उद्योग, गवर्नेंस और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों से जुड़े एआई आधारित समाधानों को प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
आयोजकों और विशेषज्ञों ने कहा कि इस मंच का उद्देश्य ऐसे नवाचारी समाधान तैयार करना है, जो सिर्फ भारत की समस्याओं तक सीमित न रहें, बल्कि पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित हों। एक्सपो के जरिए यह संदेश भी दिया गया कि सामूहिक प्रयासों और भारतीय प्रतिभा के दम पर भारत एआई क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
0 टिप्पणियाँ