आजमगढ़ : वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल में 24×7 बाल रोग सुविधा शुरू।

डॉ. अंकुर अग्रवाल की ओपीडी का शुभारंभ, NICU–PICU की भी व्यवस्था।
संवाददाता -धीरज वर्मा, आजमगढ़ 
आजमगढ़। नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल एवं राधा पॉली क्लीनिक में अब बच्चों के इलाज के लिए चौबीसों घंटे विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बुधवार को एमबीबीएस, एमडी और डीएमसीएच डिग्रीधारी डॉ. अंकुर अग्रवाल की ओपीडी का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक सुदर्शन दास अग्रवाल ने फीता काटकर ओपीडी की शुरुआत की। डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वे अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में बच्चों के इलाज के लिए तत्पर रहेंगे। समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं, दूषित पानी के सेवन से बीमार बच्चों सहित अन्य जटिल बाल रोगों के उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहां NICU और PICU जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, डॉ. भक्त वत्सल, विनय यादव, मनीष रतन अग्रवाल, राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीताराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोकुलदास, अशोक वर्मा, विजय यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमृत अग्रवाल, श्याम प्रसाद अग्रवाल, देवव्रत श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, रामजनम यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ