7 मार्च से 13 अप्रैल के बीच मंडल प्रशिक्षण वर्ग, 24 घंटे में होंगे 7 सत्र
भाजपा राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर कर रही काम: ध्रुव सिंह
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह ने संबोधित किया।
भोजन उपरांत आयोजित द्वितीय सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। इस दौरान मंडल सह संचालन समिति, मंडल व्यवस्था समिति का गठन किया गया तथा मंडल प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन स्थल और तिथियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत 7 मार्च से 13 अप्रैल के मध्य मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में 24 घंटे के भीतर सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से यह जिला कार्यशाला आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर सुशासन और विकास के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों की साकार अभिव्यक्ति है।
कार्यशाला में अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, सतेंद्र राय, मंजू सरोज, पवन सिंह ‘मुन्ना’, विभा बर्नवाल, पूनम सिंह, लक्ष्मण मौर्य, रामपाल सिंह, प्रवीण सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, पूनम शर्मा, रेनू मौर्य, पिंकी सिंह, नन्हकूराम सरोज, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ