मेरठ कैंट क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, सड़क पर धू-धू कर जलती रही बाइक।
Beuro प्रमुख - योगेश कुमार
मेरठ। कैंट क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना चिराग स्कूल चौराहे के पास हुई, जहां बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सामान्य गति से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी। बाइक सवार ने खतरे को भांपते हुए तुरंत छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आग लगने के बाद बाइक सड़क पर ही धू-धू कर जलती रही।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी। कुछ देर में स्थिति पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए।
0 टिप्पणियाँ