आजमगढ़ में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली, उमड़ा जनसैलाब।

अतरौलिया के जनता इंटर कॉलेज मैदान में एकता और भाईचारे का संदेश।
राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया संबोधन।
संवाददाता - राकेश गौतम 
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से एक भव्य “सामाजिक समरसता महारैली” का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र सामाजिक एकता और भाईचारे के नारों से गूंज उठा।
महारैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना है। विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसी पहलें बेहद जरूरी हैं। मंच से उपस्थित जनसमूह से अपील की गई कि वे सामाजिक एकता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और सभी वर्गों के प्रति सम्मान व सहयोग की भावना रखें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि पार्टी आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नागेंद्र राय (महाराजा अनंत राय), संदीप चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, शिवसेना दिल्ली) और अभय द्विवेदी (प्रदेश अध्यक्ष, शिवसेना उत्तर प्रदेश) मौजूद रहे। सभी नेताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।
महारैली के दौरान मौजूद जनसमूह ने भी सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ