Breaking News: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, जैश के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर।

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार और गोला-बारूद बरामद। 
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो कमांडरों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि इलाके में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इलाके में कोई अन्य आतंकी मौजूद न हो। अधिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकी लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ