खाटू श्याम जी की निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से बना भक्तिमय माहौल।
आजमगढ़। शहर में खाटू श्याम जी की पावन निशान यात्रा बड़े ही हर्ष, उल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर को भक्ति रस में डुबो दिया। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। गुलाल उड़ाते हुए और “खाटू श्याम की जय” के जयकारों के साथ भक्त झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों के अनुसार आजमगढ़ से श्रद्धालु निशान लेकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम के लिए रवाना होंगे, जहां बाबा श्याम के दरबार में विधिवत निशान अर्पित किए जाएंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।
0 टिप्पणियाँ