फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो दो पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

फ़रिहा/ आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो-दो पासपोर्ट बनवाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना में दर्ज मुकदमा के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पहचान विवरणों से पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त रिजवान अहमद पुत्र स्वर्गीय सिद्दीक अहमद, निवासी सुराही, पोस्ट फरिहा कोथाना निजामाबाद को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि 9 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी फरिहा द्वारा थाना कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उल्लेख किया गया कि अभियुक्त ने पहले पासपोर्ट के लिए एक जन्मतिथि व माता का नाम दर्शाया, जबकि दूसरे पासपोर्ट हेतु आधार कार्ड, आयु व निवास प्रमाण पत्रों में कूटरचना कर भिन्न जन्मतिथि, माता-पिता एवं अन्य विवरण अंकित कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया। इस मामले में थाना निजामाबाद पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बुधवार को विवेचना के दौरान विवेचक रसीदगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राज नारायण पाण्डेय द्वारा अभियुक्त को पूछताछ हेतु स्थानीय थाना बुलाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त अपने बचाव में कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियोग की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ