मरीन ड्राइव पर हाफ पैंट-टीशर्ट में दौड़ते दिखे इमैनुएल मैक्रों।
पीएम मोदी से मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा-टेक्नोलॉजी पर होनी है अहम चर्चा।
महाराष्ट्र। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मरीन ड्राइव पर हाफ पैंट और टी-शर्ट में मॉर्निंग जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति का यह सादा और फिटनेस-फ्रेंडली अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर बातचीत होगी, जिसमें रक्षा सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी और आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं मुंबई में जॉगिंग करते मैक्रों का वीडियो उनकी सादगी और फिटनेस के प्रति जागरूकता को दर्शाता है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
0 टिप्पणियाँ