आजमगढ़ : डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन चुनाव निर्विरोध संपन्न, आलोक रंजन बने अध्यक्ष।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र वापस ले लिए जाने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो सका। 
संवाददाता - धीरज वर्मा चौक आजमगढ़ 
आजमगढ़। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के वर्ष 2025-26 के लिए हुए चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण और निर्विरोध रूप से संपन्न हो गए। चुनाव का आयोजन चुनाव अधिकारी जय प्रकाश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र वापस ले लिए जाने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो सका। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
चुनाव में आलोक रंजन को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव चुने गए। मंत्री पद की जिम्मेदारी मनोज श्रीवास्तव को सौंपी गई। सहमंत्री (प्रशासन) के रूप में सतीश जयसवार तथा सहमंत्री (वित्त) के पद पर प्रदीप कुमार चौहान निर्वाचित हुए। मीडिया प्रभारी के तौर पर दीपक चौरसिया और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार यादव का चयन किया गया।
पदेन कार्यकारिणी में जय प्रकाश यादव एवं अनूप कुमार विश्वकर्मा को शामिल किया गया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में घनश्याम यादव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश यादव (लालगंज), विपिन सिंह और दीपक राय को चुना गया। चुनाव के सफल आयोजन पर अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारी और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ