केरल, बंगाल समेत अन्य राज्यों की चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा।
लखनऊ : संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रभारियों की हो सकती है नियुक्ति मायावती ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक अहम बैठक 22 फरवरी को बुलायी है। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी की स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार किया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से केरल, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों को लेकर चुनावी रणनीति तय किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मायावती राज्यों में संगठन को धार देने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक बसपा के राष्ट्रीय विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पार्टी के भविष्य की दिशा तय करने वाले फैसले लिए जा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ