Breking News : CTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, पेपर-2 की नई तारीख घोषित।

वैशाली के दो परीक्षा केंद्रों पर रद्द हुई थी CTET परीक्षा।
1 मार्च 2026 को दोबारा आयोजित होगा पेपर-2, जारी होगा संशोधित प्रवेश पत्र।
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित CTET के 21वें संस्करण के अंतर्गत 7 और 8 फरवरी 2026 को परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि प्रशासनिक कारणों से 7 फरवरी 2026 को CTET पेपर-2 बिहार के वैशाली जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नहीं हो सका। इनमें लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी, पातेपुर और सेंट जॉन्स एकेडमी, बसमती नगर, केशोपुर शामिल हैं। बोर्ड ने अब स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इन केंद्रों पर रद्द हुई थी, उनके लिए CTET पेपर-2 की परीक्षा 1 मार्च 2026 रविवार को उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। साथ ही बोर्ड ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र जल्द ही CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन लॉग-इन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल होना होगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा और परीक्षा तिथि या केंद्र में बदलाव का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ