आजमगढ़ में गोवध के प्रयास का खुलासा, 2 गौतस्कर गिरफ्तार।

खेत में मिले प्रतिबंधित पशु अवशेष से खुला मामला।
चाकू, चापड़ समेत उपकरण बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज पुलिस ने गोवध के प्रयास का खुलासा करते हुए दो गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ग्राम इमलीपुर में एक खेत से प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान चार आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें से दो अभियुक्त सरफराज और मेराज को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेयाज के भट्ठे के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने प्रतिबंधित पशु को काटकर मांस बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी मेराज की निशानदेही पर पुलिस ने एक चाकू, चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ