पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या का आरोप।
पुलिस ने घेराबंदी कर भुजही चट्टी से आरोपी को दबोचा।
आजमगढ़। जनपद के थाना जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित और हत्या के मामले में संलिप्त अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार,7 सितंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते जयहिन्द (22) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। बाद में अभियुक्तों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम आज पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त विजय कुमार उर्फ राजेन्द्र भुजही चट्टी पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
0 टिप्पणियाँ