आजमगढ़ में गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर हंगामा, घटतौली पर रोक की मांग।

नवरात्रि और ईद से पहले व्यवस्था सुधारने की उठी मांग।
कतार में लगे उपभोक्ताओं के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की मांग। 
आजमगढ़। जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और सभासद मोहम्मद अफजल ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र अतिरिक्त एसडीएम को सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि नवरात्रि शुरू हो चुका है और ईद भी नजदीक है, ऐसे में गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है। बावजूद इसके नगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे लोग परेशान हैं।
उन्होंने गैस की कालाबाजारी और घटतौली पर रोक लगाने के लिए जांच कराने की मांग की है। साथ ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू करने की भी बात कही है, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार लाइन में न लगना पड़े।
सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद डिलीवरी का मैसेज तो आ जाता है, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता। ऐसे में प्रशासन से मांग की गई है कि व्यवस्था को पहले की तरह सुचारू किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ