एक्स-रे कराने की सलाह पर भड़का तीमारदार, पुलिस ने मौके पर संभाला मामला।
“मरीज मेरे लिए मां समान हैं, मैं किसी के साथ अभद्रता नहीं कर सकता : डॉ. विनोद कुमार
संवाददाता -दीपक भारती
आजमगढ़। जनपद के मंडलीय जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। एक तीमारदार ने डॉक्टर के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार तीमारदार अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल लाया था और वह नशे की हालत में बताया जा रहा है।
डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद पहले एक्स-रे कराने की सलाह दी, जिसके बाद ही प्लास्टर करने की बात कही। इसी बात को लेकर तीमारदार नाराज हो गया और डॉक्टर से बदतमीजी करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप करते हुए उसे अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते यह मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि, डॉक्टर ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “मरीज मेरे लिए मां समान हैं, मैं किसी के साथ अभद्रता नहीं कर सकता। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर मेरी गलती निकलती है तो मुझे भी सजा दी जाए।”
घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
0 टिप्पणियाँ