🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ : बसपा प्रमुख मायावती का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बयान से मचा सियासी हड़कंप।

बसपा सरकार के दौरान किए गए कई कार्यों को भी बदल दिया, जो इनके “दोहरे चरित्र” को दिखाता है। 
लखनऊ/यूपी: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया पर तीखा बयान जारी करते हुए समाजवादी पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही ये पार्टियां वोट के लिए दिखावटी राजनीति करने लगती हैं। मायावती ने अपने बयान में कांशीराम राम के सम्मान और उनकी विरासत का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर ‘भारत रत्न’ को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में थे तब सम्मान नहीं दिया, अब दूसरी सरकार से मांग करना “हास्यास्पद” है। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां शुरू से ही बीएसपी को कमजोर करने में लगी रही हैं, जबकि कांशीराम राम द्वारा स्थापित पार्टी की विचारधारा को खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इन दलों ने बसपा सरकार के दौरान किए गए कई कार्यों को भी बदल दिया, जो इनके “दोहरे चरित्र” को दिखाता है। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों को विपक्षी दलों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। 👉 इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में घमासान तेज हो गया है और आने वाले चुनाव को लेकर बयानबाज़ी और तीखी होने के संकेत मिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ