आजमगढ़ में ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को किया जागरूक।

आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के पालन पर दिया जोर।
हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग से बचाव को लेकर दिलाई शपथ।
संवाददाता - धीरज वर्मा 
आजमगढ़। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सड़क सुरक्षा मित्र” प्रायोगिक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और “मेरा युवा भारत” के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एआरटीओ अतुल यादव, टीएसआई नंद किशोर और ट्रैफिक पुलिस के अरविंद यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़े हादसों को रोक सकती हैं।
इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव और ट्रैफिक नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ