बड़ी खबर : पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, करोड़ों मतपत्र स्ट्रांग रूम में सुरक्षित।

940 ग्राम पंचायतों के लिए 1.13 करोड़ से अधिक मतपत्र तैयार।
अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के मतपत्र तय।
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और हर गांव में चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है। 940 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न कराने के लिए 1 करोड़ 13 लाख 36 हजार 100 मतपत्र तैयार कर सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र इस्तेमाल होगा, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र रखा गया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी (पिंक) और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले (ब्लू) रंग के मतपत्र तय किए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ