सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच, अभिभावकों में दिखा उत्साह।
संवाददाता - अबुल कैश
निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के शिशु ज्ञान निकेतन टुनडवल (सेन्टरवा) में विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि मंजू बौद्ध ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। समारोह में अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ