आजमगढ़ : निजामाबाद बार एसोसिएशन की बैठक में नए अधिवक्ता भवन निर्माण का फैसला।

38 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत, अधिवक्ताओं ने जताया आभार।
संवाददाता -अबुल कैश 
निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में आयोजित बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं के लिए नए भवन निर्माण का अहम निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री कमलेश यादव ने किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि अधिवक्ताओं के लिए हाल निर्माण हेतु मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत 38 लाख 16 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 16 लाख रुपये जारी भी हो चुके हैं। सभी अधिवक्ताओं ने इस सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सर्वसम्मति से मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नए भवन निर्माण का प्रस्ताव पास किया। बैठक में कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ