जहानागंज :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

जहानागंज पुलिस की कार्रवाई, धरवारा स्कूल के पास से दबोचा गया अभियुक्त।
जहानागंज/आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 19 मार्च 2026 को पीड़िता की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई, जो अंबेडकरनगर जिले का निवासी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे धरवारा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लवकुश सोनकर और हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ