आजमगढ़ : जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

गाली-गलौज और मारपीट के बाद दी थी जान से मारने की धमकी।
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा न्यायालय, पहले भी दर्ज हैं मामले।
आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बसिला निवासी निर्मला यादव ने आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी रविन्द्र यादव, उसकी पत्नी उषा यादव और पुत्री तनीषा ने एकजुट होकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर थाना मेहनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी रविन्द्र यादव (46 वर्ष) को कस्बा मेहनगर से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक आदिल खां, हेड कांस्टेबल शिवपूजन और कांस्टेबल अजय राय की टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ