जिलाध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर होगा भव्य आयोजन।
AICC सचिव सत्यनारायण पटेल रहेंगे मुख्य अतिथि।
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मार्च 2026 को नेहरू हाल, आजमगढ़ में ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव) होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविजय सिंह एवं राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा, जिन्होंने संगठन को निरंतर मार्गदर्शन दिया है।
इस दौरान अंसार अहमद, अजीत राय, प्रदीप यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई।
— संवाददाता -धीरज वर्मा आजमगढ़
0 टिप्पणियाँ