प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
जॉइंट मजिस्ट्रेट व शिक्षाविदों ने बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।
आजमगढ़। पांडेय बाजार स्थित द करियर पावर द्वारा हरबौआ कला केंद्र में शनिवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता (IAS) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. विनम्र सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अमन श्रीवास्तव, कशिश वर्मा, स्वाति पांडेय (AIR-2, राजभाषा अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया), शिवानी श्रीवास्तव, कृति गुप्ता, तैय्यबा शाहीन, श्रेय, अंशिका तिवारी एवं अनुराधा यादव शामिल रहे। इन छात्रों ने IBPS, SBI, RRB, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, UPP एवं UPSI जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
संस्थान के संस्थापक आशीष श्रीवास्तव एवं सह-संस्थापक/सीईओ हर्षिता दुबे ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
— संवाददाता: धीरज वर्मा, आजमगढ़
0 टिप्पणियाँ