लाठी-डंडों से सिर पर किया वार, पुलिस ने रात में दबोचकर भेजा जेल।
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को वादी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन की विपक्षी तेज प्रताप से फोन पर बातचीत होती थी। इस बात से मना करने पर तेज प्रताप अपने साथियों आकाश, कंचन और विकास के साथ मिलकर वादी पर टूट पड़ा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
इस मामले में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 107/2026 के तहत धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी रात करीब 10:30 बजे मानपुर तलवा जाने वाले मुख्य मार्ग मोड़ के पास से मुख्य आरोपी तेज प्रताप (21 वर्ष) और उसके साथी आकाश (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मानपुर तलवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजीज खान के साथ कांस्टेबल इरफान अहमद, विनोद यादव और राजकुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
0 टिप्पणियाँ