आजमगढ़ में युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम।

धमकी व मारपीट का भी आरोप, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा।
कप्तानगंज/आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर में घुसकर जबरन वारदात को अंजाम दिया था और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 27 मार्च 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च की देर रात करीब 4 बजे आरोपी अनिल यादव उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0-90/2026 के तहत धारा 64(1)/110/115(2)/351(3)/352/333 बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिल यादव (23 वर्ष), निवासी ग्राम बड़का चरौवा को गोपलापुर पुलिया के पास स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जय प्रकाश, आरक्षी उदयभान एवं सुधांशु सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ