कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी, बोले—पूरी निष्ठा से निभाऊंगा दायित्व।
आजमगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के धर्मनपुर निवासी राम प्यारे यादव को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद अंबेडकर नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि राम प्यारे यादव पहले से ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव-नियुक्त प्रभारी राम प्यारे यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भरोसा उन पर जताया गया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ