दमदार फीचर्स और नए लुक के साथ वापसी, लोगों में दिखा खासा उत्साह।
आजमगढ़। जनपद के रानी सराय स्थित सैयदवारा मार्केट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान Renault शोरूम में नई “डस्टर” SUV की शानदार लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने गाड़ी से पर्दा हटाकर उसका औपचारिक अनावरण किया। जैसे ही नई डस्टर सामने आई, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने SUV के नए लुक और फीचर्स की जमकर सराहना की। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा रही कि “डस्टर इज़ बैक”, यानी यह दमदार गाड़ी एक बार फिर नए अंदाज में बाजार में लौट आई है। इस अवसर पर सेल्स मैनेजर हरेंद्र यादव, जनरल मैनेजर एमडी नऊदीन, हाजी इसरार, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद हतीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेल्स मैनेजर हरेंद्र यादव ने बताया कि नई Renault Duster 2026 अपने मजबूत और रग्ड डिजाइन के साथ बाजार में उतारी गई है। इसमें 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल/हाइब्रिड इंजन, लेवल-2 ADAS, 10.1 इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग्स जैसे अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह SUV अपनी शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण ग्राहकों को प्रीमियम और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव देने में सक्षम होगी।
0 टिप्पणियाँ