भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर चल रहा था संगठित गिरोह, पुलिस ने बाग लखराव से दबोचा।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने जमीन के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कोडर अजमतपुर स्थित भूमि को असली बताकर कूटरचित नक्शा व दस्तावेज दिखाकर पीड़ित से करीब 33.30 लाख रुपये ठग लिए। बाद में जांच में भूमि का बड़ा हिस्सा बंजर और असंबंधित पाया गया।
इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी कृष्णचन्द्र राय को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं ताजा कार्रवाई में पुलिस ने बाग लखराव पुलिया के पास से पांच अन्य आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की रकम आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ