गृह मंत्री अमित शाह दिखाएंगे परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी, ममता सरकार पर सीधा सियासी हमला तय।
यात्रा से पहले शाह का बड़ा संदेश—बंगाल में अब बदलाव होकर रहेगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के इरादे से भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मोर्चे पर पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की बहुचर्चित परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर सियासी रण का आग़ाज़ करेंगे। पार्टी इसे सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि बंगाल की मौजूदा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश का बिगुल बता रही है।
परिवर्तन यात्रा से पहले अमित शाह ने तीखे शब्दों में संदेश देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति चाहता है। उन्होंने साफ संकेत दिए कि यह यात्रा जनता को ममता सरकार की “नाकामियों” से रूबरू कराएगी और बीजेपी एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, परिवर्तन यात्रा के दौरान राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था, राजनीतिक हिंसा, भर्ती घोटालों और केंद्र की योजनाओं को रोकने जैसे मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर ममता बनर्जी सरकार को घेरेंगे और दावा किया जा रहा है कि यह यात्रा बंगाल की राजनीति की दिशा बदलने का काम करेगी।
0 टिप्पणियाँ