बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का अखिलेश पर तीखा हमला, कांशीराम जयंती को बताया राजनीतिक दिखावा।

सीतापुर विधानसभा सीट का दिया उदाहरण, बोले— BSP का कोर वोटर पूरी मजबूती से साथ
 चंद्रशेखर आजाद पर भी निशाना, “BSP के बुरे दौर में भी 45 हजार से ऊपर वोट”
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि सपा द्वारा कांशीराम जयंती मनाना महज राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी को वास्तव में बहुजन महापुरुषों के प्रति सम्मान होता, तो सत्ता में रहते हुए उनके नाम और विरासत से जुड़े जिलों, संस्थानों और छुट्टियों को खत्म नहीं किया जाता।
विश्वनाथ पाल ने नगीना लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सीतापुर विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह साफ दर्शाता है कि बहुजन समाज पार्टी का कोर वोटर आज भी पूरी मजबूती से BSP के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि BSP की पारंपरिक सोशल इंजीनियरिंग आज भी प्रभावी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।
चंद्रशेखर आजाद पर भी साधा निशाना-
प्रदेश अध्यक्ष ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में बहुजन समाज पार्टी अपने सबसे कठिन दौर में भी 45 हजार से अधिक वोट प्राप्त करती रही है, वहां चंद्रशेखर आजाद की पार्टी 5 हजार वोट भी नहीं जुटा सकती। ऐसे में BSP की जगह लेने के दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
विश्वनाथ पाल ने दोहराया कि बहुजन समाज की असली राजनीतिक ताकत केवल BSP है और दलित-बहुजन मतदाता अब किसी भ्रम या अवसरवादी राजनीति में फंसने वाला नहीं है। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन वोट बैंक को लेकर सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ