आजमगढ़ में आज़ाद समाज पार्टी–कांशीराम भीम आर्मी की मासिक बैठक सम्पन्न।

नए विधानसभा प्रभारियों का पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
 15 मार्च को कांशीराम साहब की जयंती व पार्टी के छठवें स्थापना दिवस की तैयारी पर मंथन।
संवाददाता - धीरज वर्मा 
आजमगढ़। जिला आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम भीम आर्मी) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव नियुक्त जिला प्रभारी विधानसभा सगड़ी अनूप कुमार मौर्य तथा जिला प्रभारी विधानसभा सदर डॉ. आर.के. भारती का पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी 15 मार्च को पार्टी का छठवां स्थापना दिवस एवं बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर बहुजन समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंच बनाई जाएगी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ