स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव सफाई, बीमारियों से बचाव पर जोर।
ग्राम पंचायत मुंडा में नालियों, हाट-बाजार व मोहल्लों की हुई व्यापक सफाई।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत हाट-बाजार, टोला-मोहल्ला, सार्वजनिक स्थल, नालियां और कचरा स्थलों की नियमित सफाई की जा रही है। बदलते मौसम में फैल रहे विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि साफ-सफाई अपनाकर बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। आज ग्राम पंचायत मुंडा में ग्राम प्रधान की देखरेख में झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा नालियों की सफाई कर जलजमाव को दूर किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, रागिनी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ