रंग, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच साझा की गई होली की खुशियां।
न्यूरोसर्जन डॉ. करुण श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़। फाल्गुन माह के अवसर पर बलरामपुर स्थित श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रेउमा सेंटर में रविवार को फाल्गुनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंग, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम में लोगों ने होली की खुशियां साझा करते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ . करुण श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थापन अस्पताल के मैनेजर गरुड़ श्रीवास्तव (झब्ब) द्वारा किया गया, जबकि पूरे आयोजन की जिम्मेदारी बबलू श्रीवास्तव ने संभाली। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम बेहद व्यवस्थित और आकर्षक ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों और प्रतिभागियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ