फरिहा क्षेत्र के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी इंश्योरेंस व वाहन सेवा की सुविधा।
जिलाध्यक्ष विनोद राजभर बोले—अब शहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत।
निजामाबाद,आजमगढ़। तहसील अंतर्गत फरिहा-आजमगढ़ रोड पर स्थित शुभम कार वॉशिंग एवं इंश्योरेंस क्लेम सेंटर का शुभारंभ विनोद कुमार राजभर (भाजपा जिलाध्यक्ष) ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने कहा कि फरिहा क्षेत्र में इंश्योरेंस क्लेम सेंटर खुलने से आसपास के लोगों को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर वाहन धुलाई और इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
सेंटर के संचालक लाल बहादुर मौर्य ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने नजदीकी बाजार में ही यह सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सेंटर के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें अब सभी जरूरी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
इस अवसर पर समीउल्लाह शेख (मखदुमपुर), अरविन्द यादव (महाप्रधान प्रत्याशी, आंवक), अबुल कैश फैजी, साहब लाल मौर्य, दीपक यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
— रिपोर्ट: अबुल कैश फैजी
0 टिप्पणियाँ