आजमगढ़ में स्व. तरुण खटीक को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि।

अंबेडकर पार्क में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
खटीक समाज के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।
संवाददाता - धीरज वर्मा 
आजमगढ़। दिल्ली के उत्तम नगर में निर्मम हत्या के शिकार हुए स्व. तरुण खटीक की स्मृति में आजमगढ़ के अंबेडकर पार्क कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय खटीक समाज के आजमगढ़ जिला अध्यक्ष बबलू सोनकर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर स्व. तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि समाज अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाता रहेगा और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के बाद कैंडल मार्च निकालकर मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर सनी सिंह, निखिल भारती सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और स्व. तरुण खटीक को श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ