बहला-फुसलाकर घर ले जाने और अशोभनीय हरकत का आरोप।
आजमगढ़। जनपद के थाना रानी की सराय क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। 15 मार्च 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर अशोभनीय हरकत की और धमकी दी। इस मामले में बीएनएस की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतू उर्फ चेतनारायण राम को उसके गांव चकवारा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव भी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ