आजमगढ़ में हटके वड़ा पुणे फ्रेंचाइज़ी का भव्य उद्घाटन।

अटलस पोखरा पर फीता काटकर किया गया शुभारंभ, गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी।
 होली पर जनपदवासियों को मिला स्वाद और गुणवत्ता का नया विकल्प।
संवाददाता - धीरज वर्मा आजमगढ़ 
आजमगढ़। जनपद में खाद्य व्यवसाय के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब हटके वड़ा पुणे (महाराष्ट्र) की फ्रेंचाइज़ी का भव्य उद्घाटन अटलस पोखरा पर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य सत्यम गुरु, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय, प्रतिभा निकेतन के प्रबंधक रमाकांत वर्मा, ग्राम प्रधान सुनील मौर्य तथा वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फ्रेंचाइज़ी का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत गौरव मौर्य द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर ज्योतिषाचार्य सत्यम गुरु ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए होली का एक विशेष उपहार है, क्योंकि अब एक बड़ी कंपनी के गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद आजमगढ़ में उपलब्ध होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इन स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का सेवन करें और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय ने कहा कि यह उत्पाद कम कीमत में उपलब्ध हैं और बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों सभी को समान रूप से पसंद आएंगे। उन्होंने इसे स्वाद और किफायत का बेहतर संगम बताया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग नए आउटलेट के शुभारंभ के साक्षी बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ