आजमगढ़ : महिला से मारपीट का आरोप, कई लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गंधूवई निवासी प्रार्थीनी निर्मला देवी पत्नी ध्रुव कुमार पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2026 की रात गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दरवाजे व घर में रखे सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गईं।
पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान गांव के ही पुष्पराज, सुनील समेत कुछ अन्य लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई है और उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
निर्मला देवी ने अपनी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बन गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ