विशेष छूट और ऑफर से ग्राहकों में उत्साह, उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित पानी की टंकी के पास “ईस्टर्न हीरो” शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान धनीपुर अतीक अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोरूम के उद्घाटन अवसर पर कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक छूट की व्यवस्था की गई थी, जिसका असर पहले ही दिन देखने को मिला। ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी और कुल 25 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में शोरूम की अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन टीम—खालिद नजीर, मैनेजर रहमतुल्लाह और इंचार्ज रवि यादव—की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस शोरूम के खुलने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय लोगों को अब बेहतर सेवाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी। अंत में अतिथियों का सम्मान करते हुए आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 टिप्पणियाँ