आजमगढ़ : जहर देकर युवक की हत्या, दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश खत्म करने के बहाने बुलाया, इलाज के दौरान हुई मौत।
संवाददाता - राकेश गौतम 
आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र में युवक की जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, महुवारी गांव निवासी प्रियंका सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश खत्म करने के बहाने संध्या सिंह (60) और अर्चना सिंह (35) ने उसके भाई को अपने घर बुलाया और कथित तौर पर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया।
जहर सेवन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई, जिसे परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले में पहले पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन मौत के बाद उसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई।
पुलिस ने 18 अप्रैल की सुबह करीब 6:45 बजे दोनों आरोपित महिलाओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में की गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ