बड़ी खबर : यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, 26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल।

आरक्षण प्रक्रिया अधूरी, आयोग गठन लंबित; समय पर नई पंचायतों का गठन मुश्किल।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं। 26 मई को मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन तय समय पर नई पंचायतों का गठन होता नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही फिलहाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और स्थानीय चुनावों में उलझने से बचना चाहते हैं। यही वजह है कि पंचायत चुनाव को फिलहाल टालने की स्थिति बन रही है। इस बीच, पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन और आरक्षण तय करने की प्रक्रिया लंबित है, जिससे चुनाव कार्यक्रम पर असर पड़ा है। मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है, जिस पर सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल संकेत यही हैं कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही कराए जाएंगे। प्रदेश में इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि सभी दल अपनी पूरी ताकत विधानसभा चुनाव पर केंद्रित करना चाहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ