आजमगढ़ : अहरौला में महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र वितरित।

नवीन पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प।
संवाददाता -धीरज वर्मा 
आजमगढ़। बीआरसी अहरौला के सभागार में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में ब्लॉक अहरौला के पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय, जिला महामंत्री निधि राय, सुमी अथर्व, स्नेहलता राय एवं ममता राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला, महामंत्री मनीषा, संरक्षिका सावित्री, सुमन, प्रतिभा, सरिता यादव, अनीता प्रभा, अनुपम और वंदना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिला महामंत्री निधि राय ने कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है, इसलिए स्वयं को सशक्त बनाना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ