वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है।
आजमगढ़ : संविधान निर्माता बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट भवन के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू के परिजनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उनके बड़े पुत्र एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुशील आनंद, पत्नी सीता देवी तथा पुत्री चांदनी आनंद मौजूद रहीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
0 टिप्पणियाँ