BREKING NEWS : अखिलेश यादव पर बसपा का तीखा वार, अंबेडकर जयंती पर सियासी घमासान।

भाजपा और कांग्रेस को भी घेरा, बाबा साहेब को सम्मान देने में देरी का आरोप।
लखनऊ के अंबेडकर पार्क में उमड़ा जनसैलाब, ‘जय भीम’ के नारों के बीच श्रद्धांजलि।
लखनऊ : 14 अप्रैल को पूरे देश और उत्तर प्रदेश में संविधान निर्माता बी आर अम्बेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। राजधानी लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह से ही बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों और अनुयायियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नीले झंडों और “जय भीम” के नारों के बीच लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए समतामूलक समाज के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मंच से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने लंबे समय तक बाबा साहेब को भारत रत्न से वंचित रखा, जबकि मान्यवर कांशीराम और मायावती के प्रयासों के बाद उन्हें यह सम्मान मिल सका। इसी क्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय उन्होंने अंबेडकर पार्क को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, आज किस मुँह से मना रहे है जयंती, लेकिन अब जयंती मनाना केवल दिखावा है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज का भरोसा बसपा के साथ है और आगे भी बना रहेगा। यह आयोजन श्रद्धांजलि के साथ-साथ आगामी चुनावों से पहले बसपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ