क्षेत्र में शोक की लहर, श्रद्धांजलि देने वालो का लगा तांता।
माहुल/आजमगढ़।स्थानीय नगर के कुरैशी मोहल्ला निवासी और समाजवादी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य इरशाद कुरैशी उर्फ बब्लू का बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई और उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।स्थानीय नागरिकों के साथ ही साथ अन्य जनपदों के लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और परिवार को ढांढस दिया। 45 वर्षीय इरशाद उर्फ बब्लू कुरैशी काफी मिलनसार प्रवृत्ति के थे।बचपन से ही समाजसेवा का शौक होने के कारण वे जिले से लेकर प्रदेश की राजनीति में लाइम लाइट से दूर रह कर सक्रिय रहे। वे उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक हो या सपा सुप्रीमो अखिलेश या ओम प्रकाश राजभर जीवन पर्यंत सबके चहेते बने रहे। मंगलवार शाम को इरशाद कुरैशी के सीने में दर्द शुरू हुई तो स्वजन उन्हें जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बुधवार रात नौ बजे इलाज के दौरान उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ने लगी तो डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया। स्वजन उनको लेकर बनारस जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर माहुल के कुरैशी मोहल्ला ले आया गया पत्नी और बच्चे उनके शव से लिपट कर रोने लगे। उनके घर पर लोगो का तांता लग गया।माहुल नगर पंचायत के अलावा आसपास के जिले के सभी दलों के लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया। इरशाद सात भाइयों में तीसरे नंबर पर थे । उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां है। दिन में दो बजे उनके पार्थिव शरीर की शव यात्रा निकाल कर नगर के पवई रोड स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में भाजपा लालगंज के पूर्व मंत्री दिलीप सिंह बघेल, पूर्व विधायक डॉ हाफिज इरशाद, भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई, पूर्व महा प्रधान नसीम अहमद, रहे।।
0 टिप्पणियाँ