रैली, पद यात्रा और स्कूटी रैली में शिक्षिकाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी, शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर।
आजमगढ़ : जनपद में महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली, पद यात्रा तथा स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद की महिला शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने कहा कि आज महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी जागरूक करना उतना ही आवश्यक है, क्योंकि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करती है। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का वह वर्ग है जो ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रखता है, इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यालय स्तर पर अभिभावकों के साथ समय-समय पर बैठक कर महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के महत्व पर चर्चा करें तथा बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री निधि राय ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महिलाओं की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वंदना राय, रेखा चौरसिया, सुमी अथर्व, स्नेहलता राय, प्रमिला, डॉ प्रीति रानी गुप्ता, अरुणा सिंह, कुसुम यादव, सुमन यादव, कौमुदी त्रिपाठी, एकता मौर्य, श्रेया श्रीवास्तव, रेनू बरनवाल, रीता यादव, ममता राय, क्रांति आर्य, शालिनी वर्मा, स्नेहलता गौतम, कंचन, अर्चना, अल्का राय, शिखा राय, विनिता यादव, अंजलि यादव, अमृता सिंह, बीना गुप्ता, सुशीला यादव, गरिमा यादव, गरिमा अस्थाना, रीता जायसवाल, नेहा जायसवाल, दीपशिखा मौर्य, कुसुम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ